फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crowds in markets after weekend curfew, people forgotten social distancing

वीकेंड कर्फ्यू के बाद बाजारों में भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग

Mon, 26 Apr 2021 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Crowds in markets after weekend curfew, people forgotten social distancing
सादाबाद के मुख्य बाजार में दो दिन के कर्फ्यू के बाद उमड़ी भीड़। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग सामाजिक दूरा का पालन करना भी भूल गए। लोग बाजार में एकदम लापरवाह दिखे। आसपास के जिलों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद भी बेपरवाह काफी लोग बाजार में बिना मास्क के घूमते नजर आए तो वहीं सामाजिक दूरी की भी धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। दुकानदार भी इस महामारी के प्रति उदासीन रहे।
दुकानों के अंदर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सड़कों और बाजारों में भीड़ के कारण कई जगह जाम के हालात रहे। शासन की ओर से दो दिन शुक्रवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक वीकेंड कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है। दो दिन और तीन रात के बाद सोमवार की सुबह करीब सात बजे जैसे ही बाजार खुले, वैसे ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सहालगों की वजह से भी बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

दुकानों पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ सुबह से शाम तक खरीदारी करने में जुटी रही। लोग सामान खरीदने के लिए आपाधापी में रहे। बाजार में आवाजाही अन्य सामान्य दिनों से काफी अधिक रही। नगर के निरंजन बाजार, जवाहर बाजार, चौक बाजार के अलावा विनोवा नगर चौराहा स्थित बाजार में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी लोगों ने न तो मास्क का इस्तेमाल किया और न ही दो गज की दूरी का पालन किया गया। बेपरवाह लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। न कहीं पुलिस व्यवस्था दिखाई दी और न नियमों का पालन कराने के प्रति किसी ने अपनी जिम्मेदारी समझी।

बैंकों के बाहर उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी हुई तार तार
दो दिन के बाद सोमवार को खुले बैंकों के बाहर भी लोगों की भीड़ रही। यहां कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दो गज की दूरी का नियम तार तार होता नजर आया। सोमवार को नगर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर बैंक ग्राहक इस कदर बेपरवाह दिखे कि न तो उन्होंने मास्क पहना और न सामाजिक दूरी का पालन किया।
बैंक के अंदर घुसने के लिए मारामारी की स्थिति दिखाई दी। ऐसे में कहीं यह अव्यवस्था और बेपरवाही सादाबाद वासियों के लिए भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed