{"_id":"682642323e02ec0f5f059e57","slug":"crowd-of-passengers-increased-in-trains-for-purnagiri-fair-hathras-news-c-56-1-mrt1060-131555-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पूर्णागिरी मेले के लिए ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पूर्णागिरी मेले के लिए ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
Fri, 16 May 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 16 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली टनकपुर एक्सप्रेस में एक बार फिर यात्रियों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। मां पूर्णागिरी के मेले की वजह से ट्रेन में यात्रियों की संख्या मेंं इजाफा हो रहा है। इसके मद्देनजर ट्रेन में जल्द ही दो सामान्य कोच बढ़ाए जा सकते हैं।
हाथरस से मां पूर्णागिरी मेले में जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब हाथरस सिटी स्टेशन से ही टनकपुर एक्सप्रेस के लिए करीब 250 टिकट जारी हो रहे हैं। ट्रेन के वातानुकूलित कुर्सीयान में भी आरक्षण कराने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दो कोच बढ़ाए जाने के संकेत मिले हैं।
वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि ट्रेनों में इन-दिनों भीड़ बढ़ने की वजह से साधारण श्रेणी के कोच बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जब तक मेला चलेगा, तब तक इस मार्ग की ट्रेनों में भीड़ बनी रहेगी।