फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crowd in banks to deposit two thousand notes

Hathras News: दो हजार के नोट जमा करने के लिए बैंकों में लगी भीड़

Sun, 21 May 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 21 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Crowd in banks to deposit two thousand notes
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा दो हजार के नोट की छपाई बंद करने व इन्हें बाजार से 30 सितंबर तक वापस लेने के निर्णय के बाद शनिवार को पहले ही दिन बैंकों और एटीएम में दो हजार रुपये का नोट जमा कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। काफी लोग नोट जमा करने के नियमों की जानकारी करने में जुटे रहे। काफी लोगों ने एटीएम के माध्यम से भी नोटों को जमा किया। इस कारण बैंकाें में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि जिले में 104 एटीमए के अलावा 93 बैंक शाखाएं हैं। इनमें हर रोज करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। शुक्रवार की देर रात रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार के नोट को बाजार से वापस लेने के बाद लोगों में खलबली मच गई है। इस निर्णय से हर वर्ग परेशान हैं। लोग बैंकों के चक्कर काटते हुए नोट जमा करने के संबंध में रिजर्व बैंक के निर्देशों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन





प्रचलन में नजर नहीं आ रहा था दो हजार का नोट
दो हजार का नोट जब रिजर्व बैंक ने जारी किया, उसके बाद बाजार में वह काफी प्रचलन में दिखाई दिया, लेकिन समय के साथ यह नोट बाजार में प्रचलन से बाहर हो गया। इस संदर्भ में बैंक प्रबंधकों से जानकारी की गई जिले में दो हजार की कितनी करेंसी जमा हुई, इस बारे में वह जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





एटीएम पर लगीं कतारेंबदलते समय में लोग खुद हाईटेक हो गए हैं। ज्यादातर लोग यूपीआई के जरिये भुगतान कर रहे हैं। जब से नोट प्रचलन से वापस लेने का फैसला आया है, तब से एटीएम पर लंबी कतार लग रही है। लोग बैंक की बजाय एटीएम की कैश ट्रे के जरिए नोट को खातों में जमा कर रहे हैं।



रिवर्ज बैंक ने दो हजार का नोट वापस लेने का फैसला लिया है, वह काफी हद तक सही है। नोट जमा करने के लिए समय अवधि और बढ़ जाए तो जमा करने में काफी राहत मिलेगी।
-राधेश्याम गुप्ता, थोक कारोबारी



दो हजार का नोट काफी समय से बाजार में दिख नहीं रहा है। वैसे करेंसी के नियमों का फैसला जल्दी-जल्दी लिया जा रहा है। यह निर्णय सही नही है। इससे पहले आमजन की राय भी लेनी चाहिए। तभी निर्णय लिए जाएं।
-अशोक कुमार आमजन




दो हजार का नोट वापस लेने का फैसला सही है। अचानक आदेश करना गलत है। पहले इसकी सूचना देने के साथ इसे धीरे-धीरे जमा कराया जाए। जो दिशा-निर्देश हैं, उन्हें सार्वजनिक किया जाए, ताकि लोग समझ सकें।

-रामकुमार वार्ष्णेय, दुकानदार



काफी समय से बाजार में दो हजार का नोट प्रचलन में नहीं दिख रहा था। अब नोट जमा करने का आदेश आया है तो बाजार में खूब दो हजार के नोट दिख रहे हैं। नोट वापस लेने का फैसला सही है। इसके लिए समयावधि बढ़ाई जाए।
-ऋषि कुमार, किसान




आए-दिन नोट बदलने का फैसला सही नहीं है। जमा करने के लिए अब बैंक की कतार में लगना पड़ेगा। करेंसी के नियमों में जल्दी जल्दी बदलाव नहीं करना चाहिए।
-ममता, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed