फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth shot dead in gutka purchase dispute

गुटका खरीदने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 09 Jan 2018 11:39 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 09 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in gutka purchase dispute
गुटका खरीदने के विवाद में युवक की गोली मारी, फाइल फाेटाो - फोटो : Amar Ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 12 बजे बस स्टैंड से आगे नवीपुर रोड पर नशे में धुत दो युवकों ने गुटका लेने के मामूली विवाद में अन्य युवक को गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व बाइक भी बरामद की है। मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन



मृतक के भाई किशोर पुत्र रामबाबू निवासी मीतई कोतवाली चंदपा ने पुलिस को बताया कि वह आठ जनवरी को शाम करीब सात बजे अपने भाई सोनू उर्फ मुनमुन के साथ हाथरस आया था। बस स्टैंड पर उन्हें चचेरे भाई पुनीत और कौशल किशोर भी मिल गए थे। वह लोग बस अड्डे से अपने गांव वापस जा रहे थे। बस अड्डे से थोड़ा आगे नवीपुर मोड़ पर रात करीब 12 बजे एक दुकान पर वह गुटका लेने के लिए रुके। वहां पर मुरारी और सलीम निवासी गिजरौली कोतवाली हाथरस पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों शराब के नशे में थे। इन दोनों की उनके भाई सोनू से गुटका लेने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर मुरारी ने सोनू को मौके पर ही पिस्टल से गोली मार दी। मुरारी और सलीम मौके से अपनी बाइक से भागने के प्रयास करने लगे। तभी वहां पुलिस आ गई। पुलिस ने इन दोनों को बाइक, पिस्टल और कारतूस सहित मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाल जसपाल पंवार का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed