फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth's death in suspected circumstances, fear of murder

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका 

Sat, 07 Apr 2018 11:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 07 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
 Youth's death in suspected circumstances, fear of murder
हरिओम का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी एक युवक की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। परिजनों ने साथी युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन पुलिस को दी शिकायत में भूपेंद्र सिंह पुत्र सुखराम निवासी दरियापुर ने कहा है कि उनके बेटे हरिओम ने गांव के एक शख्स को व्यापार के लिए चार लाख रुपये दिए थे। हरिओम और आरोपी अलीगढ़ में व्यापार करने गए थे और वहीं रह रहे थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे भूपेंद्र और हरिओम के बीच फोन पर बात की गई तब हरिओम की हालत बिल्कुल सही थी। इसके एक घंटे बाद जब भूपेंद्र ने हरिओम को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया और पूरी घंटी बजती रही।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी बार फोन मिलाया गया। इस बार आरोपी ने फोन उठाया और हरिओम की हालत खराब होने की बात कही। इस पर भूपेंद्र ने आरोपी से हरिओम को किसी डॉक्टर के पास ले जाने को कहा। आरोपी हरिओम को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए और फिर वहां से बागला जिला अस्पताल ले गए। शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे आरोपियों ने भूपेंद्र को फोन कर हरिओम की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अपनी निजी कार से शव को भूपेंद्र के घर ले गए। शव पहुंचने पर भूपेंद्र ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। भूपेेंद्र के मुताबिक हरिओम के चार लाख रुपये हड़पने के लिए आरोपी, उसकी पत्नी, उसके बहनोई और साले ने मिलकर हरिओम की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल हाथरस जंक्शन जगदीशचंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed