फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth killed in an accident, one injured

शादी समारोह में जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल

Tue, 16 Oct 2018 12:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)। Updated Tue, 16 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in an accident, one injured
accident
सोमवार की शाम अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रही बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिससे बाइक गिर गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक पर बैठे यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा । पुलिस पंचनामे की तैयारी कर रही है।  
विज्ञापन


चंद्रेश्वर पुत्र समर सिंह चौहान निवासी साथा अलीगढ़ अपनी बाइक पर ग्राम परशेरा थाना लोधा निवासी 70 वर्षीय ध्यानपाल सिंह को लेकर जनपद फिरोजाबाद के गांव ठकई थाना टूंडला अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। जैसे ही वह कस्बा सासनी में हाइवे पर सेंट्रल बैंक के सामने आए। वैसे ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गई।

विज्ञापन

 

 

और उस पर पीछे बैठा ध्यानपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक चंद्रेश्वर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है और पंचनामा की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed