{"_id":"5c65b38bbdec224e1b7f6cc5","slug":"youth-killed-by-vehicle-collision-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन लोग घायल
Fri, 15 Feb 2019 12:27 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिजरौली के निकट किसी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में घायल तीन युवकों का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। यह चारों एक शादी समारोह से तमना गढ़ी में अपने घर लौट रहे थे।
बुधवार की रात को करीब 12 बजे तमना गढ़ी निवासी नवीन पुत्र गोपाल, मोहन सिंह पुत्र बनी सिंह, राजेश पुत्र छोटे लाल और भरत पुत्र महेश बाइक पर सवार होकर आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात को यह चारों वहां से वापस लौट रहे थे। इस बीच किसी वाहन ने इनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चारों बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस की मदद से चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां से इन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ ले जाते वक्त मोहन सिंह पुत्र बनी सिंह की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव को लेकर वापस जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई के बाद गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ और फिर शव लेकर परिजन चले गए। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।