{"_id":"cd6495df55828bd3196e9ec1bb286016","slug":"women-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर महिला की मौत
hathras
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सहपऊ में छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। परिजन सीएचसी ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल तक पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव थरौरा की मीरा देवी(40) पत्नी नरेंद्र कुमार सोमवार सुबह अचानक छत से गिर गईं। इससे उनके सिर में गहरी चोट आई। काफी खून बह गया। परिजन बिना देर किए उन्हें सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को रेफर कर दिया। सहपऊ से हाथरस तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। यहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन