जंजीर तोड़ते रंगे हाथों पकड़ी महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को कोतवाली चौराहे स्थित राधे गार्डन के निकट नारायण साकार विश्व हरि के सत्संग समागम को आयोजन था। जिसमें दूर दराज के महिला-पुरुष प्रतिभाग करने आए। भीड़ का लाभ उठा कर आरोपी महिला रजनी पत्नी रवि निवासी जयपुर राजस्थान ने शीला देवी पत्नी पूरन सिंह निवासी डहरा थाना कुमहेर भरतपुर व रीना देवी पत्नी राजकुमार निवासी भीम नगर कुरावली मैनपुरी तथा एक अन्य महिला के गले की चेन तोड़ ली।
शीला देवी ने आरोपी महिला को रंगे हाथों दबोच लिया। भीड़ ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का संगठित गिरोह है। जो जंजीर आदि तोड़ने की घटनाओं में संलिप्त है।