फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman brutally murdered bodies dumped

महिला की बेरहमी से हत्या कर शव फेंका

Sun, 15 May 2016 11:53 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास एक 45 वर्षीय महिला का शव मिला। महिला का शव कपड़े की एक पोटली में था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर गहरी चोटों के निशान थे। गले पर रस्सियों के निशान भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। उसकी उम्र 45 से 50 के बीच बताई जा रही है। पुलिस को दुष्कर्म की आशंका नजर नहीं आ रही। हाथरस गेट थानाध्यक्ष केपी सिंह का कहना है कि रविवार सुबह उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई। ऐसा लगता है कि गला दबाकर महिला की हत्या करने के बाद बॉडी को यहां फेंक दिया गया है। महिला के पर्स से एक फोटो मिला है, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। यह व्यक्ति खुद को गुजरात का बता रहा है, जबकि यह नंबर बिना जीरो लगाए ही डायल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। ऐसा महिला के शव की पहचान करने के लिए जरूरी है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस मामले का जल्द खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed