फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   When police arrived at the time could have saved the lives of Harendra

पुलिस वक्त पर पहुंचती तो बच सकती थी हरेंद्र की जान

Sat, 06 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 06 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
गांव के गरीबों के लिए आवंटित केरोसिन को कालाबाजारी से बचाना ही हरेंद्र के लिए काल बन गया। सालपुर की घटना में टप्पल पुलिस का रोल बेहद लापरवाही का  रहा।
विज्ञापन


फोन पर दी गई सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची तो खुद हरेंद्र ने ग्रामीण बैंक के समीप कोटे के केरोसिन से लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया। यह बात सरकारी राशन की कालाबाजारी से जुड़े लोगों को नागवार गुजरी।
विज्ञापन


उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें हरेंद्र की मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद  ग्रामीण राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
खास बात यह है कि जब हरेंद्र ने केरोसिन लदे ट्रैक्टर को रोका और आवाज लगाई तो उसके पिता बदन सिंह, मां सत्यवीरी, भाई ओमप्रकाश, चचेरा भाई पवन भी उसकी ओर दौड़े लेकिन पीछे से आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे वह हरेंद्र की जान न बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस की भूमिका पर ग्रामीणों ने जबर्दस्त आक्रोश है। शुक्रवार को हरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में तनाव की स्थिति है। उधर तनाव को देखते हुए घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात है।


बताते चलें कि मृतक हरेंद्र ग्राम प्रधान चौधरी कर्मवीर सिंह के छोटे भाई थे। उनके पिता बदन सिंह ने थाना टप्पल में राहुल पुत्र संजीव, रिंकू पुत्र ओमप्रकाश निवासी नागर, ब्रजपाल पुत्र रविकरन निवासी सालपुर, प्रमोद व जयसिंह पुत्र जग्गन, सुभाष पुत्र रामकिशोर निवासी बरकीगढ़ी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं एसओ टप्पल राजीव यादव के अनुसार आरोपी राहुल, रिंकू व ब्रजपाल को गुरुवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed