फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   voice elevated against Betting

सट्टे के विरोध में बुलंद हो रही आवाज

Mon, 18 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 18 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सट्टा किंग चतुरा के पुलिस की पकड़ में आने से गोरखधंधे के विरुद्ध आम लोगों ने आवाज बुलंद करने का साहस जुटाना शुरू कर दिया है। सट्टे के खिलाफ पुलिस के अभियान को देखते हुए अब गली-मोहल्ले के लोग पुलिस को फोन कर अपने यहां सट्टा होने की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में सदर कोतवाली और थाना हाथरस गेट पुलिस को ऐसी 20 से ज्यादा शिकायतें फोन पर मिली हैं, जिनमें सट्टा लगाए जाने की बात कही गई है। इतना ही नहीं पुलिस को सट्टा होने की जानकारी देने वालों में आम लोगों के अलावा कई नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के सट्टा कारोबार पर लगाम कसने की मुहिम के बाद थाना पुलिस हर शिकायत को बेहद गंभीरता से ले रही है। पुलिस को लोगों से जो जानकारी मिल रही है, उसे बाकायदा नोट कर सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक उन्हें पिछले दो दिन में कई लोगों ने फोन कर कोतवाली क्षेत्र में सट्टा लगाए जाने के बारे में बताया है। एक-दो लोगों पर कार्रवाई करने के बदले वह कई सटोरियों पर एक साथ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि कारोबार को पूरी तरह बंद कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठी की जा रही है।


थाना हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह ने जानकारी जुटाने के बाद सटोरियों को दबोचना शुरू कर दिया है। सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में चतुरा के कथित साथी को पुलिस ने दबोच लिया है। केपी सिंह के मुताबिक चतुरा के कारोबार में उसका साथ देने वाले दर्जनभर सटोरियों पर पुलिस की नजर है। आम लोगों ने फोन पर अपने गली-मोहल्ले में सट्टा लगने के बारे में पुलिस को बताया है, इस जानकारी को भी क्रॉस चेक किया जा रहा है। मालूम हो कि चतुरा समेत उसके दस साथी सटोरियों को पुलिस दबोच चुकी है। पिछले दो महीने में पुलिस ने 38 सटोरियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed