फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uncontrolled container killed Rondi Bike, Nand and sister-in-law

अनियंत्रित कंटेनर ने रौंदी बाइक, ननद व भाभी की मौत

Sat, 23 Jun 2018 11:50 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजालासासनी (हाथरस)।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजालासासनी (हाथरस)। Updated Sat, 23 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled container killed Rondi Bike, Nand and sister-in-law
सुधा का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर हनुमान चौकी के निकट शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे नगला घना मोड़ पर बाइक सवारों को कंटेनर ने रौंद दिया। दुर्घटना में ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक व मासूम बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। एक्सीडेंट कर भाग रहे चालक को कंटेनर सहित पुलिस ने कोतवाली चौराहे पर पकड़ लिया।  
विज्ञापन


भगवती प्रसाद पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी दरियापुर कोतवाली हाथरस जंक्शन ने तहरीर देते कहा है कि उनका बड़ा बेटा मनोज बाइक से छोटे भाई अशोक की पत्नी सुधा (27), उसकी चार माह की बेटी व बहन पिंकी (17) को दवा दिलाकर अलीगढ़ से लौट रहा था। वह हनुमान चौकी के निकट नगला घना मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और भाग निकला। टक्कर के बाद सुधा व पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 

मनोज व मासूम बच्ची घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस व एनएच कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। भाग रहे चालक को कंटेनर सहित कोतवाली चौराहे पर पुलिस ने पकड़ लिया। चालक ने अपना नाम जितेंद्र यादव पुत्र     नरायण सिंह निवासी चाचौड़ा गुना मध्य प्रदेश बताया है। कंटेनर में टाटा मैजिक लोड हैं, जिन्हें वह उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित टाटा कंपनी के    प्लांट से ग्वालियर ले जा रहा था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed