बेकाबू कार ने रौंदे वाहन, चालक पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बेकाबू कार ने शनिवार शाम को अलीगढ़ रोड पर कई वाहनों को रौंद दिया। हालांकि इन हादसों में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लोगों के शोर मचाने पर कार का पीछा गया। कार तालाब चौराहे पर डिवाइडर पर जा टकराई। पुलिस ने आरोपी चालक को दबोच लिया है।
कार पर मथुरा का नंबर है। शाम करीब छह बजे कार अलीगढ़ रोड की ओर से शहर में दाखिल हुई। कार में तेजी से म्यूजिक चल रहा था। कार में बैठे चार-पांच युवक नशे में धुत थे और शोर मचा रहे थे। चालक ने नवग्रह मंदिर के पास एक बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे राहगीरों ने शोर मचा दिया और कार का पीछा शुरू कर दिया। हाथरस गेट पुलिस को भी सूचना मिल गई। कार चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। नवल नगर को जाने वाली गली के मोड़ पर एक और बाइक सवार को टक्कर मारकर कार भागी, जो श्याम प्रेस कंपाउंड पर एक साइकिल सवार से टकरा गई। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और तालाब चौराहे पर डिवाइडर से जा टकराया। कार के रुकते ही उसमें बैठे युवक भाग निकले। पुलिस ने चालक को दबोच लिया।