फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two sides collide after eve Teasing

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट 

Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
two sides collide after eve Teasing
fight
छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार दोपहर को सदर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने किसी तरह उनकी बेटी का फोन नंबर हासिल कर लिया और इसके बाद से वह उसे हर रोज फोन कर तंग कर रहा था। आरोपी बार-बार फोन कर युवती को अपनी बहन बनाने की बात कहता था। इसके बाद वह उससे शादी करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन


युवती के विरोध करने पर आरोपी नहीं माना और परेशान करता रहा। इसके बाद युवती के परिजनों ने जब आरोपी को फोन पर हड़काया तो वह माफी मांगने लगा और आगे से कभी भी फोन नहीं करने की बात कही। इसके बाद भी आरोपी के फोन लगातार जारी रहे। युवती के पिता के मुताबिक आरोपी अपने एक साथी के साथ शुक्रवार को युवती के घर के पास पहुंच गया। आरोपी ने युवती के भाई से ऑफिस के लिए कोई मकान किराए पर लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के भाई को जब आरोपी का नाम पता चला तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। एसएसआई राकेश पांडेय के मुताबिक युवती के पक्ष ने कंपनी के मैनेजर पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed