फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two personnel killed by train cut during petroling

पैट्रोलिंग के दौरान ट्रेन से कटकर दो कर्मियों की मौत

Sun, 06 Jan 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 06 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two personnel killed by train cut during petroling
रेलवे कर्मियों की मौत पर रोते बिलखते उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सहपऊ। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर जलेसर रोड स्टेशन के पास शुक्रवार की देर रात को पैट्रोलिंग कर रहे दो रेलवे कर्मियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह उनकी मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए एवं मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। कुछ समय बाद एसडीएम, सीओ सादाबाद एवं रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उनसे मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण वहां से हटे। आरपीएफ ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला सलेम निवासी सुरेश (48) पुत्र जयपाल सिंह रेलवे में शुभ फाइनेंशियल सर्विस कंपनी के जरिये कार्यरत था। दूसरा इटावा जिले के गांव नगला दत्ती थाना जसवंत नगर निवासी गंभीर (32) पुत्र डालचंद्र रेलवे का स्थायी कर्मचारी था। जलेसर रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक मदनलाल मीणा ने बताया कि रात लगभग 12 बजे चमरौला स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि गोरखधाम एक्सप्रेस से किसी के टकराने के आवाज ड्राइवर को सुनाई दी है।
विज्ञापन


इसके बाद स्टेशन मास्टर ने कुछ कर्मचारियों एवं जीआरपी को मौके पर भेजा। लेकिन कोहरा घना होने से उन्हें वहां कुछ नहीं दिखाई दिया। गांव मानिकपुर के कुछ लोगों ने सुबह लगभग साढ़े छह बजे रेलवे लाइन के पास पड़े दोनों शवों को देखा तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सुरेश के परिजन व गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मृतकों के परिजनों को मुआवजा व नौकरी दिलाने की मांग के साथ हंगामा शुरू कर दिया। मांग पूरी होने के आश्वासन पर शव आरपीएफ को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed