{"_id":"668f1e9fa63e43dca45b1736a7e32a45","slug":"two-person-of-sikendrarau-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सिकंदराराऊ के दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में सिकंदराराऊ के दो युवकों की मौत
hathras
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (हाथरस)। हरियाणा के करनाल से धान उतारकर लौट रहा ट्रक गुलावटी के पास दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे ट्रक में सवार सिकंदराराऊ निवासी मालिक और चालक के अलावा अलीगढ़ के खैर निवासी क्लीनर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। यह ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से भिड़ गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। कस्बा निवासी दोनों लोगों के शव देर रात आने का इंतजार किया जा रहा था और दो मोहल्लों में कोहराम मचा हुआ था।
कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा निवासी अरविंद गुप्ता अपने ट्रक में धान लेकर करनाल (हरियाणा) गए थे। उनके साथ कस्बे के ही मोहल्ला बारहसैनी निवासी कौशल वाष्र्णेय पुत्र रूपकिशोर वाष्र्णेय ट्रक पर ड्राइवर के रूप में मौजूद था, जबकि ट्रक का क्लीनर अलीगढ़ के खैर कस्बे का निवासी था। यह तीनों करनाल से ट्रक खाली करने के बाद दूसरा भाड़ा लेकर लौट रहे थे। बताते हैं कि गुलावटी (बुलंदशहर) के निकट यह हादसा हो गया, जिसमें ट्रक में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे की हालत में हैं और मोहल्ला मटकोटा व बारहसैनी में मातम पसर गया है।