फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two people injured in Harsh firing, the groom sat in the police station

हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल, दूल्हे को थाने में बैठाया

Thu, 19 Apr 2018 12:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Thu, 19 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
 Two people injured in Harsh firing, the groom sat in the police station
फायरिंग - फोटो : SELF
नगर के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां में मंगलवार की रात करीब आठ बजे शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान तमंचे से निकली बारूद की आग से एक बालक भी झुलस गया। पुलिस ने दूल्हे को कोतवाली लाकर बिठा लिया और तब छोड़ा जब आरोपी को तमंचा सहित कोतवाली लाकर आत्मसमर्पण कराया गया। वह बदायूं जिले का रहने वाला है।  
विज्ञापन


मंगलवार को गढ़ी बुद्धू खां में रहने वाले लवकेश की बहन की शादी थी। बताया जा रहा है कि बदायूं जिले से आए देवेंद्र ने रात्रि करीब आठ बजे 315 बोर के तमंचे से वहां गोली चला दी। पास ही खड़े रिश्तेदार मदनलाल पुत्र रामचंद्र की कमर में गोली लग गई। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। तमंचा की नाल से निकली बारूद की आग से अजीत (9) भी झुलस गया। इससे शादी समारोह में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से मदनलाल को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गोली चलाने वाले को तलाश किया तो शादी में मौजूद लोगों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस दूल्हे को अपने साथ कोतवाली ले आई। कई घंटे बाद आरोपी देवेंद्र को तमंचे के साथ कोतवाली लाया गया। तब जाकर पुलिस ने दूल्हे को छोड़ा और इसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी हुईं। मामले की रिपोर्ट घायल अजीत के पिता राजकुमार निवासी टीकरी कलां ने दर्ज कराई है। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी देवेंद्र को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed