फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two people died from electricity

करंट से दो लोगों की मौत

Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two people died from electricity
electricity
थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव नगला टोटा में शनिवार को एक युवक की 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव गुबरारी निवासी 19 वर्षीय अजय शनिवार को गांव नगला टोटा में लेखराज के घर गया था। लेखराज के घर पर पानी  टंकी लगाने का कार्य चल रहा था। उसे देखने के लिए अजय घर की छत पर चढ़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी मामले में सहपऊ के क्षेत्र के गांव दोहई निवासी मुन्नालाल पुत्र राम सिंह (45 वर्ष) की करंट से मौत हो गई। क्षेत्र में बारिश के कारण रात में सभी गांवों में लगभग एक बजे बिजली चली गई थी। सुबह बिजली आने पर उसने घर के कमरे में पंखा लगाने की कोशिश की। तभी पंखे का एक तार बिजली के शॉकिट में लग गया, जबकि दूसरा उसके हाथ से चिपक गया। तार खुला होने से उसमें आ रहे करंट से वह जमीन पर गिर पड़ा ।
विज्ञापन


परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष मनोज यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोते -बिलखते परिवार को ढांढस बंधाया। उनको सरकार से आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक शादीशुदा पुत्री एवं उसके बच्चे भी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed