फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two killed, nine passengers injured in bus crashes

बसों की भिड़ंत में दो की मौत, नौ यात्री घायल 

Fri, 25 May 2018 11:44 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ (हाथरस)।  
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ (हाथरस)।   Updated Fri, 25 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two killed, nine passengers injured in bus crashes
सिकंदराराऊ में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : Amar Ujala
एटा रोड के गांव मुगलगढ़ी के पास गुरुवार देर रात में दो रोडवेज बसें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि एक बस के चालक ने इलाज के लिए आगरा ले जाते समय में दम तोड़ दिया। नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से कुछ अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं तो कुछ निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। हादसे के दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। क्रेन मंगवाकर बसों को किनारे लगवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कानपुर के विकास नगर डिपो की बस रात्रि करीब एक बजे एटा से दिल्ली के लिए जा रही थी। सिकंदराराऊ से चार किमी दूर एटा रोड पर गांव मुगलगढ़ी के पास बस के सामने से ओवरटेक करते समय ट्रक आ गया। उससे बचने के चक्कर में चालक ने बस को साइड में काटा तो सामने से आ रही औरेया डिपो की बस से भिड़ गई। भीषण भिड़ंत की आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को बसों से बाहर निकालने लगे। टक्कर होते ही सवारियां एक-दूसरे पर ऊपर जा गिरी। औरेया डिपो की बस की चालक साइड पूरी तरह टूटकर गिर गई। घटनास्थल पर रात में ही हाहाकार मच गया।

विज्ञापन

 

कोतवाल मनोज शर्मा घटनास्थल पर फोर्स के साथ पहुंच गए और घायलों को सीएचसी भेजना शुरू किया गया। मौके पर ही संतोष कुमार पुत्र पर्वत निवासी गांव अंजनी बिछवा मैनपुरी की मौत हो गई। औरेया डिपो की बस के चालक अजय गुप्ता पुत्र महाराज निवासी औरेया को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से आगरा से रेफर किया गया, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। मामले को लेकर विकास नगर डिपो के परिचालक रोहित कुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल 

मीरा देवी पत्नी रोशन लाल (50), लक्ष्मी पुत्री रोशनलाल (22), लालता प्रसाद पुत्र होराम (45), पुनीता पत्नी लालता प्रसाद  (40) निवासी मैनपुरी, विकास पुत्र जगदीश (26) निवासी बसेहर, जान मोहम्मद पुत्र नबी मोहम्मद निवासी कन्नौज, प्रदीप कुमार पुत्र रमेश चंद्र मैनपुरी,  विनोद कुमार पुत्र भीकालाल बस चालक, रोहित कुमार परिचालक को गंभीर हालात में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed