फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two JE suspended on negligence in Gram Swaraj campaign

ग्राम स्वराज अभियान में हुई लापरवाही पर दो जेई निलंबित

Sat, 28 Apr 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 28 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Two JE suspended on negligence in Gram Swaraj campaign
बिजली - फोटो : amar ujala
शासन की प्राथमिकता वाले ग्राम स्वराज अभियान में लापरवाही बरतने और गलत एस्टीमेट बनाना बिजली महकमे के दो अवर अभियंताओं को भारी पड़ गया। महकमे के अधीक्षण अभियंता ने इन अवर अभियंताओं पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य अवर अभियंताओं में खलबली मची रही। महकमे में पूरे दिन इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी रही। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि जिले में पिछले काफी समय से करोड़ों का बकाया चल रहा है। शत प्रतिशत विद्युत कनेक्शन भी नहीं हो पा रहे। ऐसे में अब गड़बड़ी और लापरवाही करने वाले बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर रही है। फिलहाल, वर्तमान में शासन की प्राथमिकता वाले ग्राम स्वराज अभियान के तहत बिजली कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विशेषकर अभियान के तहत दलित बस्तियों में शत प्रतिशत विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय हाथरस के अधीन 33/11 केवी उपकेंद्र गिजरौली पर तैनात अवर अभियंता मनोज वर्मा को ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम रम नगला और नहरोई में कार्य करने में रुचि न लेने और उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सस्पेंड जेई द्वारा न तो रिकॉर्ड मेंटेन किया जा रहा था और न ही कनेक्शन देने आदि कार्य करने में कोई रुचि ली जा रही थी। सस्पेंड जेई को निलंबन अवधि में विद्युत वितरण खंड चतुर्थ से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा अगसौली बिजलीघर  सिकंदराराऊ में तैनात अवर अभियंता सतेंद्र यादव को भी गलत एस्टीमेट बनाने पर अधीक्षण अभियंता ने सस्पेंड कर दिया है। इनको एक्सईएन टेस्ट के यहां अटैच किया गया है। इस संबंध में मुख्य अभियंता वितरण अलीगढ़ क्षेत्र अलीगढ़ को भी जानकारी दी गई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed