फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Twenty-two prize wins two bumpers in encounter

मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी दो बदमाश दबोचे

Sun, 06 May 2018 12:06 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ हाथरस। Updated Sun, 06 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Twenty-two prize wins two bumpers in encounter
arrested
पुलिस ने शुक्रवार की रात एटा रोड स्थित गांव अमृतपुर-असदपुर के जंगलों से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश मवेशी लूटने, किसान की हत्या और गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। दोनों कई दिनों से फरार चल रहे थे। बदमाशों से पुलिस ने असलाह और कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एसपी सुशील घुले ने कोतवाली पर बताया कि 22 जुलाई 2017 की रात में मुश्ताक पुत्र भूरे निवासी गांव गोला सज्जनपुर थाना बागवाला एटा, आसीन पुत्र बिल्ला बंजारा निवासी नारखी फिरोजाबाद, दिलशाद उर्फ बेदा, बलुआ उर्फ भालू, फैजान, गुलफाम समेत आठ बदमाशों ने कोतवाली के गांव पचौ से दो भैंस चोरी की थीं। वहां पर सो रहे किसान नरेश पुत्र लखपत ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। इन्हीं बदमाशों ने रास्ते में एक व्यक्ति से 32 हजार रुपये और मोबाइल की भी लूट की थी। इन लोगों ने 26 जुलाई 2017 को फिर से लूट की वारदात को अंजाम देना चाहा लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी मौका पाकर भाग गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात कोतवाल मनोज शर्मा को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग एटा रोड स्थित गांव रतिभानुपर के आस पास देखे गए हैं।  कोतवाल, निरीक्षक गजराज सिंह, कोमल सिंह, शीलेश कुमार, कौशलेंद्र, अजब सिंह, अजयपाल विजय कुमार, चंद्रपाल आदि ने गश्त शुरू कर दी। गांव अमृतपुर असदपुर के जंगलों में पुलिस ने कुछ लोगों को टोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा कई चले हुए कारतूस बरामद हुए हैं। इन दोनों बदमाशों पर      सिकंदराराऊ कोतवाली में पांच-पांच मुकदमे कायम है। एटा, अलीगढ़, मथुरा में भी कई वारदात की हैं। आरोपियों ने इनके पास से मुश्ताक और आसीन बताए। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed