जाम से निपटने को सुधारा जाएगा ट्रैफिक सिस्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर में जाम की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। बाईपास बनने के बाद भी तालाब चौराहे पर पहले की तरह जाम देखा जा रहा है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने ट्रैफिक सिस्टम में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश टीएसआई को दिए हैं। संभावना है कि ट्रैफिक को डायवर्ट कर इस समस्या से छुटकारा पाने की कोशिश की जाएगी।
टीएसआई जगवीर का कहना है कि एसपी ने उन्हें इस संबंध में बेहतर कार्ययोजना बनाने को कहा है। इसके लिए शहर के अंदर आने और बाहर जाने वाले ट्रैफिक को अलग रूट पर डायवर्ट करने पर विचार चल रहा है। शहर से बाहर जाने वाले ट्रैफिक को अलग रास्ते से ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस संबंध में हुई प्लानिंग को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। योजना तैयार होने पर पोस्टर, साइन बोर्ड आदि के माध्यम से लोगों को बदले गए रूट की जानकारी दी जाएगी।