फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Traders health deteriorated , switch off the phone

व्यापारी की बिगड़ी तबियत, फोन स्विच ऑफ 

Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। चक्की बाजार में आगरा के कपड़ा व्यापारी से लूट की कोशिश और फायरिंग के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को आगरा पहुंचकर व्यापारी से मुलाकात करने की कोशिश की। घटना के बाद व्यापारी राकेश अग्रवाल बिना पुलिस को शिकायत किए आगरा चले गए थे। हालांकि पुलिस की यह कोशिश रंग नहीं लाई। व्यापारी ने पहले फोन पर बात की। अपनी तबियत खराब होने की बात कही। बाद में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और अपना फोन भी बंद कर लिया। 
विज्ञापन


दरअसल, सदर कोतवाली पुलिस यह जानना चाहती थी कि हमला क्यों किया गया। क्या हमलावरों से व्यापारी की पुरानी रंजिश थी? क्या वह हमलावरों को जानता था? ऐसे कई सवाल थे, जो पुलिस के लिए अनसुलझे थे और इनका जवाब मिलने पर और कई वारदातों के रहस्य से पुलिस पर्दा उठा सकती थी। आगरा पहुंचे दरोगा महेश गौतम ने वहां व्यापारी को फोन कर उनके घर का सही-सही पता जानने की कोशिश की। पहली बार व्यापारी ने बात की। इसके बाद उनके बेटे ने बात की। कुछ देर बाद दरोगा का फोन उठाना बंद कर दिया और बाद में फोन स्विच ऑफ कर लिया। जानलेवा हमले से दहशत में आए व्यापारी ने पुलिस को केवल इतना बताया कि उसकी हालत ठीक नहीं है। वह डॉक्टर से अपना उपचार करा रहे हैं। उनका घर कमला नगर में है या नेहरू कॉलोनी में, वह नहीं बता सकते। उन्हें पुलिस में कोई शिकायत नहीं करनी है। 
विज्ञापन



अगर व्यापारी इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
मनोज शर्मा, कोतवाली निरीक्षक हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed