{"_id":"58b467c34f1c1b4459830861","slug":"to-avoid-people-loot-dropped-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से बचने के लिए बरसाए लूट के नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों से बचने के लिए बरसाए लूट के नोट
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
थैला छीनने के आरोपी को कोतवाली लाने के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब चौराहे पर एक युवक से लूट करने के बाद भाग रहे आरोपी ने पीछा कर रहे लोगों से बचने के लिए लूटी गई रकम की बारिश शुरू कर दी। हालांकि लुटेरे का यह पैंतरा काम नहीं आया और लोगों ने एक बैंक के गार्ड की मदद से आरोपी को दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई न कर आरोपी को केवल शांति भंग करने के मामले में पाबंद कर दिया।
सासनी क्षेत्र के गांव बिलखौरा खुर्द के रहने वाले गीतम सिंह सोमवार सुबह करीब दस बजे तालाब चौराहे पर खड़े होकर रुपयों को गिन रहे थे। इसी बीच एक युवक वहां आया और उनके हाथों से रुपये छीनकर भाग गया।
गीतम ने शोर मचाते हुए इस युवक का पीछा किया तो लोग भी गीतम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए साथ दौड़ लिए। आरोपी तालाब के पास वाले रास्ते से होकर इलाहाबाद बैंक की ओर भागा। शोर सुनकर बैंक का गार्ड भी लोगों के साथ आरोपी के पीछे पड़ गया।
विज्ञापन
पकड़े जाने के डर से आरोपी ने सौै-सौ के नोटों को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। पीछा कर रहे कई लोग इन नोटों को उठाने में लग गए लेकिन गीतम और बैंक का गार्ड आरोपी का पीछा करते रहे। वह लगातार नोट फेंकते हुए भाग रहा था। बैंक के रास्ते से आरोपी लक्ष्मी टॉकीज वाली सड़क पर पहुंच गया और लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया।
आरोपी के पास से पांच हजार छह सौ रुपये ही निकले। बाकी सब उसने भागने के दौरान बचने को सड़क पर फेंक दिए। पकड़े जाने के बाद आरोपी की जमकर धुनाई की गई। लोग पीटते हुए आरोपी को सदर कोतवाली ले गए। जहां पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।
आरोपी ने अपना नाम तालिब पुत्र अनवर खां निवासी मस्जिद वाली गली, मधुगढ़ी बताया। हालांकि गीतम की लिखित शिकायत होने के बावजूद पुलिस ने तालिब को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया।
इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि उन्हें तालिब ने पूछताछ में बताया है कि उसने रुपये नहीं लूटे। बल्कि वह तो केवल लुटेरे द्वारा फेंके जा रहे रुपयों को लूटने लगा था। उसे ही आरोपी समझकर पब्लिक ने धुन दिया।