फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three SDO , ax fell on two JE

तीन एसडीओ, दो जेई पर गिरी गाज 

Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। विद्युत वितरण खंड तृतीय में हुए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले में मंगलवार को तीन उपखंड अधिकारी और दो अवर अभियंताओं पर गाज गिर गई। इन अधिकारियों का जिले से बाहर तबादला कर दिया गया है। कार्रवाई से महकमे में खलबली मची रही। यह कार्रवाई बिजली कर्मचारी संघ के आंदोलन के बाद उच्चाधिकारियों को करनी पड़ी है। गौरतलब है कि सोमवार को बिजली कर्मचारी संघ ने इस मुद्दे पर कार्य बहिष्कार को चीफ इंजीनियर के आश्वासन पर 26 जून तक स्थगित कर दिया था। 
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड तृतीय में अप्रैल माह में डार्क जोन में 40 नलकूप कनेक्शनों का फर्जीवाड़ा सामने आया था। इस मामले में पहले ही दो बाबू और एक प्रभारी जेई को सस्पेंड किया जा चुका है। इस पूरे मामले की जांच मुख्य अभियंता अलीगढ़ बीएस गंगवार की देखरेख में चल रही है। बीते दिनों पांच अधिकारी, कर्मचारियों को मुख्य अभियंता की ओर से आरोप पत्र भी दिए जा चुके हैं। मंगलवार को इसी मामले में तीन एसडीओ और दो जेई तबादला जिले से बाहर कर दिया गया है। विद्युत वितरण खंड तृतीय में सासनी एसडीओ द्वितीय कुलदीप श्रीवास्तव का तबादला विद्युत वितरण खंड कासगंज, विद्युत वितरण खंड द्वितीय में तैनात एसडीओ प्रथम आदित्य पांडेय का तबादला विद्युत वितरण खंड एटा, विद्युत वितरण खंड तृतीय के एसडीओ तृतीय कायम सिंह निगम का तबादला विद्युत वितरण मंडल अलीगढ़ के लिए किया गया है। इसके अलावा हाथरस जंक्शन के जेई ललित कुमार राना और जेई सीपी सिंह का तबादला विद्युत वितरण खंड एटा में किया गया है। इस कार्रवाई से विद्युत महकमे में खलबली मची रही। कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में इस पूरे मामले को लेकर सुगबुगाहट रही। 
विज्ञापन


- डार्क जोन में फर्जी नलकूप कनेक्शन जारी करने के घोटाले में हाथरस के तीन एसडीओ और दो जेई का तबादला अन्य विद्युत वितरण खंडों में कर दिया गया है। जांच चल रही है, अभी कुछ और अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएस गंगवार, मुख्य अभियंता अलीगढ़ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed