{"_id":"5ca26050bdec221424307778","slug":"three-arrested-with-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने तीन शातिरों को दूसरे राज्य की शराब के साथ अलीगढ़ रोड मंडी के पास से गिरफ्तार किया। शातिर आरोपी हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की शराब को अलीगढ़ से लेकर चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चितावर में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे।
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ रामशब्द यादव के निर्देशन में एसएचओ जितेंद्र कुमार दीक्षित के नेतृत्व में एसएसआई विपिन यादव मय फोर्स के 31 मार्च को चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच मंडी के गेट नंबर दो के निकट संजय कुमार निवासी लक्ष्मणपुर नगला मसानी अलीगढ़, रवि पाठक और मोहित वार्ष्णेय निवासीगण दिल्ली वाला मोहल्ला बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए।
इनकी तलाशी ली गई तो हिमाचल प्रदेश की पार्टी स्पेशल ब्रांड की अंग्रेजी की शराब की 88 बोतल और चार बोतल रायल स्टेज हरियाणा ब्रांड लेकर जा रहे थे। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अलीगढ़ के सप्लायर से शराब लेकर उसे चितावर थाना चंदपा में सप्लाई करने जा रहे थे। तीनों को धारा 60/63/72 एक्स एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। इस पूरे मामले का सोमवार को खुलासा किया। टीम में एसएचओ, एसएसआई के अलावा मुन्नालाल, संजीव कुमार, रामवीर सिंह, अमित कुमार के नाम शामिल हैं।