फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three accused sent to jail, Alam's house found guilty

तीन आरोपी भेजे जेल, आलम के घर से मिला आला-कत्ल

Thu, 01 Feb 2018 11:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 01 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three accused sent to jail, Alam's house found guilty
खंदारीगढ़ी हत्याकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Amar Ujala
खंदारी गढ़ी इलाके में एक धर्मस्थल के पास दलित युवक  अमित कुमार गौतम की बेरहमी से हत्या करने के तीन आरोपियों आलम, सद्दाम और आशू को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आलम के घर से उस सरिया को भी बरामद किया है जिससे अमित की हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि अमित के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आलम, सद्दाम, खालिद, तुफेल और आशू के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से आलम थाना हाथरस गेट पुलिस का हिस्ट्रीशीटर भी है। मंगलवार रात को ही पुलिस ने आलम और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


आलम ने पूछताछ में बताया था कि अमित ने उसके पास अपनी बाइक गिरवी रखी थी, लेकिन गिरवी रखे जाने के बावजूद वह बाइक दे नहीं दे रहा था। इसी को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें अमित की मौत हो गई। कोतवाल हाथरस गेट अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार रात को ही आलम के घर से अमित की मोटरसाइकिल बरामद कर ली थी। आलम ने पूछताछ में सरियों से पीटकर हत्या की बात कही थी। इसलिए पुलिस बुधवार को आलम को लेकर उसके घर गई और वहां से आला-कत्ल सरिया को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तुफेल और खालिद को दबोचने के लिए दबिशें दी जा रही हैं।गुरुवार को आरोपियों को जेल भेजने से पहले पुलिस ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इस दौरान हाथरस गेट पुलिस और पीएसी मौजूद रही। आरोपियों को पीएसी की मौजूदगी में ही कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed