फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   thieves stolen money and jewelry in Hathras

सवा घंटे में 40 लाख का जेवर, नकदी चोरी 

Sat, 10 Feb 2018 12:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 10 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
thieves stolen money and jewelry in Hathras
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
शहर की वाटर वर्क्स कॉलोनी में गुरुवार रात चोरों ने पूर्व सभासद कुंजबिहारी शर्मा के घर को निशाना बनाते हुए सवा घंटे के अंदर 40 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। घर के सभी लोग शादी समारोह में गए हुए थे। गुरुवार रात ही चोरी की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस की जांच-पड़ताल शुक्रवार सुबह शुरू हो सकी। सीओ सिटी सुमन कनौजिया भी मौके पर पहुंची। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वॉयड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई है। 
विज्ञापन


कुंजबिहारी शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार रात को साढ़े नौ बजे वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। 10 बजकर 45 मिनट पर जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। चोर घर के अंदर रखे उनकी पत्नी और बेटी के लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। कुंजबिहारी शर्मा के मुताबिक चोर करीब 36 तोले सोना और दो किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरातों में हीरों के कई हार भी थे। इसके अलावा चार कीमती मोबाइल फोन, 1.45 लाख रुपये की नकदी के अलावा घर में रखी गुल्लक जिसमें एक से दो लाख रुपये थे, भी चोर ले गए।
विज्ञापन


कुंज बिहारी शर्मा ने शुक्रवार दोपहर को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को तहरीर दी। पूर्व सभासद ने कहा कि चोरों ने कई साल पहले भी उनके यहां लाखों की चोरी की थी। इस बार चोरों ने उनकी जीवनभर की कमाई चोरी कर ली। वह चोरी गए सामान की जानकारी जुटा रहे हैं। सामान की पूरी लिस्ट बाद में पुलिस को दी जाएगी। प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed