रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदारी गढ़ी में प्रेमशंकर पुत्र छोटेलाल अक्रूर इंटर कॉलेज से रिटायर्ड शिक्षक हैं। बुधवार रात को उनका पूरा परिवार सोया हुआ था। रात को छत के रास्ते चोर घर के अंदर घुस आए और घर को खंगालना शुरू कर दिया। एक सूटकेस में रखे करीब दस लाख रुपये के जेवरात व एक लाख रुपये की नकदी चोर ले गए।
चोरी की वारदात के बाद प्रेमशंकर की पत्नी लघुशंका को जागीं तब उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद शिक्षक के घर लोगों का तांता लग गया। चोरी की सूचना मिलने पर हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रेमशंकर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।