फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves locked in bank, cash saved

चोरों ने बैंक में लगाई सेंध, कैश बचा

Thu, 05 Jul 2018 11:58 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 05 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thieves locked in bank, cash saved
बागला डिग्री कॉलेज के निकट इलाहाबाद बैंक में चोरी के बाद छानबीन करते पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ। - फोटो : Amar Ujala
बागला डिग्री कॉलेज परिसर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा का जंगला काटकर चोरों ने बैंक के अंदर मौजूद कैश तक पहुंचने की कोशिश की। अपनी कोशिश में नाकाम रहने पर चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को इस चोरी के पीछे नशेड़ियों का हाथ नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। वहीं एसओजी भी आरोपियों को पकड़ने के लिए जुट गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, बैंक की इस शाखा का एक जंगला सड़क की ओर है। देर रात चोरों ने आरी से जंगले की चार सरिया काट दीं। इससे जंगले में आठ-दस साल के बच्चे के घुसने जितनी जगह बन गई। इसके बाद जंगले के अंदर लगा कांच तोड़कर चोर बैंक में घुस गए। काटे गए जंगले को देखकर ऐसा लगता है कि बैंक में सेंध लगाने वाले चोर दुबले-पतले रहे होंगे। चोरों ने बैंक के अंदर रखे कैश तक पहुंचने की कोशिश की। घटना के समय बैंक में साढ़े चार लाख रुपये कैश मौजूद था। पुलिस को आशंका है कि जब चोर कैश तक नहीं पहुंच सके तो पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) डिवाइस चोरी कर ले गए। डीवीआर में ही सीसीटीवी कैमरे की   रिकॉर्डिंग कैद रहती है। इसके अलावा चोर बैंक के अंदर मौजूद मॉडेम का रोटर और कनेक्टर भी चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब बैंक का सफाईकर्मी दीपक साफ-सफाई के लिए बैंक पहुंचा तो उसे सबसे पहले चोरी के बारे में पता चला। बैंक में चोरी की बात सुनकर बैंक अधिकारियों के अलावा हाथरस गेट पुलिस के पसीने छूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस देर तक जांच-पड़ताल में जुटी रही। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर बैंक के आगरा जोन के अधिकारी भी यहां पहुंच गए। सभी ने कैश चोरी न होने पर राहत की सांस ली। दो दिन पहले ही प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण करने वाले बैंक प्रबंधक अब्दुल कयूम मंसूरी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन यादव का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए एक टीम का     गठन किया गया है। एसओजी भी जांच में जुटी है। जल्द ही चोरी की कोशिश करने वाले आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें दबोच     लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed