{"_id":"5a4a76c04f1c1b3c3d8c116f","slug":"thieves-broke-into-rural-bank-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरों ने लगाई सेंध
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा पुरदिलनगर में बीच बाजार में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा में सोमवार की रात में चोरों ने सेंध लगाई। चोर छत पर पड़ा लोहे का जाल उठाकर बैंक में दाखिल कर गए, लेकिन दरवाजे तोड़ने के दौरान हुई आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। शोर मचने पर चोर भाग गए। सूचना पर पुरदिलनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में छानबीन की।
बता दें कि बैंक की यह शाखा बीच बाजार में है। दिन में यहां काफी भीड़-भाड़ रहती है, लेकिन रात में सुरक्षा का यहां कोई इंतजाम नहीं है। सोमवार की रात को करीब 11 बजे चोर बैंक के पिछवाड़े से छत पर पहुंच गए। छत पर पड़ा लोहे का जाल आराम से ऊपर उठा लिया। जाल छत पर सामान्य रूप से रखा था। कहीं से फंसा हुआ नहीं था।
चोरों ने अंदर पहुंचकर लॉकर रूम का दरवाजा तोड़नी शुरू कर दीं। इस दौरान हुई आवाज सुनकर पड़ोसी नितिन की नींद खुल गई। उसने झांककर देखा तो पाया दो लोग खड़े थे। उसके टोकने पर चोर तेजी से भागने लगे। नितिन ने तत्काल शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हो गए। चौकी प्रभारी मुन्नालाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। रात में ही बैंक मैनेजर को फोन किया गया तो वह चाभियां लेकर शाखा पर आ गए। इस प्रकार चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए। इधर, बैंक स्टाफ ने बताया कि लॉकर में रुपये नहीं थे।