फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The team of SP has given three details, four absconds

एसपी की टीम ने दबोचे तीन सटोरिए, चार फरार

Wed, 21 Mar 2018 11:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 21 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
The team of SP has given three details, four absconds
मुरसान पुलिस द्वारा पकड़े गए सट्टे के आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
मुरसान में सट्टे के गोरखधंधे की भनक लगते ही एसपी घुले सुशील की विशेष टीम ने मंगलवार रात को कस्बे के कुछ मकानों पर छापा मारा। मौके से तीन सटोरियों को धर दबोचा, जबकि चार भाग निकले। कार्रवाई के बाद सीओ सादाबाद भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों के पास से सट्टे की पर्चियों के अलावा सट्टे की खाई बाड़ी में लगाए गए 820 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों की तलाशी में पुलिस को भारी मात्रा में नशीला पाउडर भी मिला है। 
विज्ञापन


एसपी की इस विशेष टीम का नेतृत्व मई चौकी इंचार्ज एसआई प्रमोद कर रहे थे। प्रमोद कुमार ने बताया कि काफी समय से मुरसान के मोहल्ला गड़रियान में राधाचरण के घर में सट्टे का गोरखधंधा चल रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एक विशेष टीम बनाई गई। मंगलवार रात राधाचरण के घर पर छापा मार दिया गया।
विज्ञापन


मौके से शिवम पुत्र लाल सिंह निवासी हतीसा, कृष्णा पुत्र ख्याली निवासी मुरसान और प्रेमपाल पुत्र कारेलाल निवासी भकरोई को पकड़ लिया गया, जबकि राधाचरण, पप्पू, बनवारी निवासी मुरसान और लाल सिंह निवासी हतीसा फरार हो गए। शिवम के पास से 650 ग्राम, कृष्णा के पास 700 और प्रेमपाल के पास से 700 ग्राम नशीला पाउडर मिला है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed