{"_id":"571919594f1c1bdc1a8b4c2d","slug":"the-son-of-a-woman-inspector-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के बेटे ने महिला से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के बेटे ने महिला से की छेड़छाड़
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले दरोगा के बेटे पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पति से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत वूमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090 पर भी की है। महिला के पति का कहना है कि आरोपी की हरकतों से पूरा मोहल्ला उसे परेशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला का कहना है कि वह गुरुवार दोपहर को अपने घर के बाथरूम में कपड़े धो रही थीं। आरोपी चुपचाप उनके घर आया और बाथरूम में घुस गया। घटना के समय घर में उनकी बीमार सास सो रही थीं। शोर मचाने पर वह जाग गईं और आरोपी उन्हें देखकर भाग गया। महिला के पति को जब इसका पता चला तो वह विरोध करने आरोपी युवक के घर पहुंचे। यहां युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की और बाद में मारपीट भी की। आरोपी के पिता दूसरे जिले में दरोगा हैं। महिला के पति के मुताबिक आरोपी अविवाहित है और उस पर पहले भी मोहल्ले के लोगों और महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप लग चुके हैं। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि झगड़ने वाले दोनों लोग पड़ोसी हैं। इनके बीच किसी बात पर मारपीट हुई है। जहां तक छेड़छाड़ के आरोप का सवाल है तो इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।