फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The protesting students denied scholarships and fee reimbursement

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने पर छात्रों ने की नारेबाजी

Mon, 15 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The protesting students denied scholarships and fee reimbursement

हाथरस। दो साल से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से आक्रोशित एमजी पॉलिटेक्निक के छात्रों ने सोमवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान छात्रोें ने आरोप लगाया कि न तो उनकी संस्थान सुन रहा है और शासन प्रशासन। छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सत्र 2013-14 की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति उन्हें अभी तक प्रदान नहीं की गई है। कई बार वह संस्थान के प्रिंसिपल से लेकर जिले के अधिकारी व समाज कल्याण विभाग के अफसरों से गुहार लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का आज तक समाधान नहीं किया गया है। उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो वह आंदोलन करने से भी नहीं चूकेंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आकर छात्रों को नारेबाजी प्रदर्शन पर मजबूर किया था। छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने का मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed