{"_id":"6ad118ae69d39038af0c2b9b","slug":"a-labourer-died-by-hanging-himself-after-his-wife-failed-to-return-from-her-maternal-home-etah-news-c-163-1-eta1014-158459-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी के मायके से न आने पर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी के मायके से न आने पर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी
Thu, 15 Oct 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव खरसुलिया में पत्नी के मायके से न आने से नाराज मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव खरसुलिया निवासी संदीप कुमार ने बताया कि भाई आलोक कुमार कठेरिया (26) का विवाह सात वर्ष पूर्व इंद्रपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद निवासी पूजा के साथ हुआ था। इनके दो बच्चे हैं और भाई मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब तीन माह पूर्व भाभी पूजा भाई से झगड़ा करके मायके चली गईं। इसके बाद कई बार फोन काॅल कर भाई ने उनको घर आने को कहा मगर वह नहीं आईं।
इसी वजह से नाराज होकर बुधवार की रात करीब नौ बजे आलोक घर से कहीं चले गए। रात में तीन घंटे तक आसपास व कई स्थानों पर ढूंढ़ा, मगर कोई सुराग नहीं लगा। गांव के कुछ लोग बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेतों की ओर जा रहे थे। उसी समय एक पेड़ पर शर्ट के फंदे से आलोक को लटका देखा। परिजन व पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीण फंदे के पास पहुंचे तो देखा कि आलोक की मौत हो चुकी है। जानकारी मिलने पर परिजन, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन करते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
-
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार सिंह, सीओ अलीगंज