फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the story of Sita's abduction and the battle between Jatayu and Ravana, the lovers were completely mesmerized

Jaunpur News: सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध की लीला देख प्रेमी हुए भाव विभोर

Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seeing the story of Sita's abduction and the battle between Jatayu and Ravana, the lovers were completely mesmerized
शाहगंज में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
शाहगंज। कलेक्टरगंज फड़ पर बुधवार की रात में रामलीला में मारीच वध, सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध और सीता विलाप का सजीव मंचन हुआ। लीला के दौरान स्वर्ण मृग का रूप धारण कर मारीच माता सीता को आकर्षित करता है। सीता के आग्रह पर भगवान श्रीराम स्वर्ण मृग के पीछे वन में चले जाते हैं। इसके बाद मारीच श्रीराम की आवाज में लक्ष्मण को पुकारता है। आवाज सुनकर माता सीता चिंतित हो जाती हैं और लक्ष्मण को श्रीराम की सहायता के लिए भेज देती हैं। इसी दौरान साधु का वेश धारण कर रावण पहुंचता है और छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लेता है। माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए पक्षीराज जटायु उससे युद्ध करते हैं। दोनों के बीच भीषण युद्ध होता है, लेकिन रावण जटायु को घायल कर सीता को लेकर लंका की ओर चला जाता है। इसके बाद माता सीता के विलाप का मार्मिक मंचन किया गया। संवाद

शाहगंज में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

शाहगंज में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed