फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager's body found hanging from a tree in a field

Etah News: खेत में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव

Thu, 15 Oct 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from a tree in a field
मृतक सोहित का फाइल फोटो
सकीट। गांव नगला काजी में बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका एक किशोर का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य संकलन किया। किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला काजी निवासी सोहित (16) के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सोहित दूसरे नंबर का था और वह बुधवार रात करीब 8:30 बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे खेतों की ओर गए तो सोहित का शव पेड़ पर लटका देखा। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
जसवंत सिंह ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। सोहित घर के कामकाज में भी हाथ बंटाता था। उसकी मौत की खबर मिलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलने पर जनप्रतिनिधि विनोद यादव भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed