बिसाना उपडाकघर के डाकपाल सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कार्य में शिथिलता बरतने और अनुशासनहीनता करने पर शुक्रवार को बिसाना उपडाकघर के शाखा डाकपाल को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य शाखा डाकपालों में भी हड़कंप मच गया।
16 फरवरी को मुख्य डाकघर में डाक सेवाओं के प्रसार प्रचार के लिए डाक मेले का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा और निदेशक डाक सेवाएं अतुल श्रीवास्तव तथा एसएसपी अलीगढ़ मंडल प्रियंका मिश्रा ने सहभागिता की थी। इस दौरान सभी शाखा डाकपालों से डाकघरों की राजस्व स्थिति की भी जानकारी ली गई थी, लेकिन आरोप है कि बिसाना के शाखा डाकपाल जुगेंद्र सिंह ने अधिकारियों के प्रश्नों का गलत तरीके से जवाब दिया और काफी अनुशासनहीनता की। इस वजह से शुक्रवार को प्रवर डाक अधीक्षक अलीगढ़ प्रियंका मिश्रा ने पोस्ट मास्टर जनरल की संस्तुति पर शाखा डाकपाल जुगेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इससे अन्य शाखा डाकपालों में भ्ीा खलबली मच गई है।
- हां, बिसाना के शाखा डाकपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। इस शाखा डाकपाल ने अधिकारियाें के दौरे के दौरान काफी अनुशासनहीनता और कार्य में शिथिलता बरती थी। - त्रिभुवन प्रसाद सिंह, एएसपी, डाक विभाग, हाथरस