फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The murder of a young man with sharp weapons

सिकंदराराऊ में धारदार हथियार से युवक की हत्या

Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ। Updated Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
The murder of a young man with sharp weapons
Parents weaping after found dead body. - फोटो : amar ujala
कस्बा के मोहल्ला गौसगंज से मंगलवार शाम को लापता हुए युवक का शव बुधवार सुबह खेरिया बंबा में मिला। युवक के सर और गर्दन पर धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को फेंका गया था। सुबह तो इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर में उसकी शिनाख्त बॉबी यादव के रूप में हुई। जानकारी पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मोहल्ला गौसगंज निवासी बॉबी पुत्र सालिगराम लक्ष्मी टॉकीज के सामने खोखे में चूरन चटनी की दुकान करता था। उसके बाद हाथरस नील की कोठी में नौकरी करने लगा था। नौकरी पर यह प्रतिदिन ट्रेन से आया जाया करता था। मंगलवार को यह हाथरस तो नहीं गया, लेकिन शाम को खाना खाकर घर से चला आया था। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस को बंबे में लाश पड़ी होने की खबर मिली।
विज्ञापन


कोतवाल पीके द्विवेदी सीओ नरेशचंद्र वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त कराने की चेष्टा की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक के सर तथा गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किए गए थे, जिससे काफी खून बह गया था। पुलिस का कहना है कि शायद इसी कारण उसकी मौत हुई। इधर पुलिस ने चौकीदार की तहरीर के आधार पर शव को पीएम के लिए भेज दिया। दोपहर में किसी तरह इसकी शिनाख्त बॉबी के रूप में हो गई। युवक  दो बच्चों का पिता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed