{"_id":"5777fa784f1c1b797179becf","slug":"the-many-blows-of-screwdriver-to-face-bled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेचकस से किए कई वार, चेहरा किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेचकस से किए कई वार, चेहरा किया लहूलुहान
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मामूली बात पर एक युवक पर दूसरे ने पेचकस से हमला बोल दिया। उसके चेहरे पर इतने पेचकस मारे कि वह लहूलुहान हो गया। घायल हालत में ही युवक कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
युवक प्रदीप कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी गांधीनगर का कहना है कि वह मथुरा रोड से जा रहा था। तभी रंजिशन आरोपी ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। वह युवक को खींचता हुआ एक दुकान में ले गया। यहां रखे पेचकस को उठाकर उसने युवक के मुंह पर वार शुरू कर दिया। युवक के माथे पर पेचकस से कई वार किए गए। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। मौके से भागकर प्रदीप अपने एक साथी को लेकर लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचा। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि प्रदीप की शिकायत ले ली गई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।