फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The killing of the young man crushed by bricks

युवक की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या

Thu, 15 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Thu, 15 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The killing of the young man crushed by bricks
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन और मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
कस्बा से सटे ग्राम बिजाहरी के माजरा आशानगर के खाली मकान में मंगलवार रात को युवक की ईंटों से सिर कुचलकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। बुधवार सुबह मकान का गेट खुला होने पर जैसे ही लोगों की खून से लथपथ शव पर नजर पड़ी तो वहां हड़कंप मच गया। जानकारी पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी प्रीति सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट मृतक की मां रूपवती पत्नी निवासी मोहल्ला बारहसैनी कस्बा सासनी ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संतोष कुमार पुत्र हरनरायन (27 वर्ष) कस्बा के मोहल्ला बारह सैनी का मूल निवासी था। संतोष तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

माजरा आशानगर में तीनों भाई प्लाटिंग का काम कर रहे थे, वहीं पर इसका एक मकान था। हालांकि इस मकान में कोई रहता नहीं था। मंगलवार की देर शाम वह घर से खेतों पर जाने की कह कर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों की बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह ग्राम बिजाहरी के माजरा आशानगर स्थित मकान का मुख्य दरवाजा खुला था। इस पर पड़ोसियों ने झांक कर देखा तो संतोष का ईंटों से कुचला लथपथ शव आंगन में पड़ा था। उसी दौरान परिजन भी संतोष को तलाश करते घटना स्थल पर आ गए। शव देखकर उसकी मां बुरी तरह से रो पड़ी। हत्या की सूचना आस पास के इलाके में फैल गई। थोड़ी ही देर में वहां लोगोें की भीड़ लग गई। 


 सूचना पर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घंटों घटना क्रम से जुडे़ बिंदुओं पर गहनता से निरीक्षण किया। आस पास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। इधर इस मामले में युवक की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed