फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The first edge of the lines dictates of wine connoisseurs

पहली धार की शराब के शौकीनों की लगती हैं लाइनें

Tue, 19 Jul 2016 11:39 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The first edge of the lines dictates of wine connoisseurs
अवैद्य रूप से कच्ची शराब बनाने वाले पुलिस हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सिकंदराराऊ। शायद अलीगंज (एटा) जैसे हादसे का आबकारी विभाग, पुलिस और प्रशासन को इंतजार है। पहली धार के शौकीनों की यहां लाइन लग रही है। 100 रुपये में पहली धार वाली कच्ची शराब की पूरी बोतल बिक रही है। खड़े-खड़े पीना है तो उसका भी इंतजाम है। 20 रुपये में 150एमएल शराब का घूंट मुहैया है। गिहारा और टोली की घनी बस्तियों में कच्ची जहरीली शराब का यह धंधा बहुत पुराना है। छापे पड़ते हैं। भट्ठियां टूटती हैं। लोग पकड़े जाते हैं। लहन नष्ट होता है, और धंधा जारी है।
विज्ञापन

गिहारा बस्ती और टोली में कच्ची शराब कारोबार बन चुका है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस धंधे में हैं। केमिकल मिलाकर कच्ची शराब उतारने और बिक्री तक महिला-पुरुष मिलकर काम कर रहे हैं। सस्ते के चक्कर में कच्ची शराब का धंधा लाभदायक बना है। बताते चलें कि एटा जिले के अलीगंज में कच्ची शराब पीने से 17 की मौत हो चुकी है। आंख की रोशनी भी चली जाती है। गिहारा बस्ती में हर माह 8-10 छापे पड़ते हैं। भट्ठियां तोड़ी जाती हैं, लेकिन अवैध शराब बनने, बिकी पर रोक नहीं लग पा रही।
विज्ञापन


कच्ची शराब की बिक्री पर नजर-
गिहारा बस्ती में 20 रुपये में एक गिलास, गिलास में 150 एमएल तक दी जाती शराब
टोली में पहली धार की बोतल 100 रुपये में, तीन धार में उतारी जाती,  60 रुपये तक बिक्री
बस्ती के बाहर खोखों पर मिलती नमकीन और पानी, वहीं पी और चलते बने लोग 

दो बस्तियों में छापा मार पुलिस ने तोड़ी पांच भट्ठियां
सिकंदराराऊ। कच्ची शराब पर प्रदेश में मचे हो-हल्ला पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने सोमवार से मंगलवार सुबह तक क्षेत्र की दो बस्तियों में छापामार अभियान चलाया। कच्ची शराब की पांच भट्ठियां तोड़ी। 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की। लहन नालियों में बहवाया। दो महिलाओं समेत पांच को कच्ची शराब बनाने में हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव टोली में पुलिस ने रात में छापा मारा। यहां दो जगह गैस जला कर कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने देवेन्दर और रामकिशोर को शराब बनाने के बर्तनों सहित गिरफ्तार किया। यहां पर एक बर्तन में तैयार 25 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। भट्ठी में उबाले जा रहे लहन को नालियों में फेंका गया। इसके बाद कच्ची शराब के लिये चर्चित कासगंज रोड स्थित गिहारा बस्ती में पुलिस ने छापा मारा। इस बस्ती में 3 भट्ठियां तोड़ी गईं। दो महिलाएं सपना और सरस्वती के साथ राजू को गिरफ्तार किया गया। 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। लहन नालियों में बहाया गया।


बोली महिलाएं- न बनने देंगे और न बिकने देंगे शराब
रात में पुलिस कार्रवाई के बाद गिहारा बस्ती की महिलाएं जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंची। उन्होंने एक संकल्प पत्र पुलिस को दिया। कहा कि अब वह बस्ती में न अवैध शराब बनने देंगी और न बिकने देंगी। इसका असर पूरी बस्ती पर पड़ रहा है, जबकि काम कुछ लोग ही कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed