फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The company consequently Bareilly million ayurvedic medicines

दस लाख की आयुर्वेदिक दवाएं पचा गई बरेली की कंपनी

Tue, 11 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 11 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली हाथरस की एक फर्म ने बरेली की दवा कंपनी पर दस लाख रुपये की आयुर्वेदिक दवाएं हजम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हाथरस की डेस्टिनी नैनो टेक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दिनेश पाठक पुत्र रामकुमार पाठक का कहना है कि बरेली की शुभि एंटरप्राइजेज ने उनसे दस लाख रुपये की दवाएं खरीदी थीं। एक मई 2015 को डील होने के बाद शुभि एंटरप्राइजेज से संजय, संदीप और सिद्धार्थ मिश्रा नाम के तीन लोग यहां आए थे।
विज्ञापन


तीनों ने खुद को कंपनी का कर्ताधर्ता बताया था। आरोपी दस लाख रुपये की दवाएं अपने साथ ले गए थे और एक महीने में भुगतान करने का भरोसा दिलाया था। कई महीने बीतने के बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में जब पाठक ने फोन पर आरोपियों से बात की तो उन्होंने भुगतान करने से मना कर दिया। हाथरस गेट एसओ केपी सिंह का कहना है कि कंपनी की मालिक शुभि, संजय, संदीप और सिद्धार्थ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed