{"_id":"58f8f0e64f1c1bc82a4706c1","slug":"the-body-of-the-farmer-was-hanged-on-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्याकर शव पेड़ पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्याकर शव पेड़ पर लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गांव रहना में गुरुवार दोपहर को एक 40 वर्षीय किसान देवकीनंदन पुत्र पन्नालाल का शव उसके खेत से कुछ दूर शहतूत के पेड़ पर लटका मिला। मौके पर एसपी दिलीप कुमार और सीओ सिटी आरके गौतम ने पहुंचकर देर तक जांच-पड़ताल की। देवकीनंदन के परिजनों ने गांव के पंाच लोगों पर उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एक दिन पहले ही देवकीनंदन और उसके भाई राजकुमार से गांव के राजन सिंह पुत्र मानिकचंद्र से झगड़ा हो गया था। इन लोगों की शिकायत पर देवकीनंदन और उनके भाई राजकुमार के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब देवकीनंदन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया हो। इससे पहले भी 24 फरवरी को भी राजन सिंह की शिकायत पर देवकीनंदन के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे देवकीनंदन के भाई राजकुमार को गांव के कुछ लोगों ने शव को एक ट्यूबवेल के पास पेड़ पर लटका होने की बात बताई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचकर देखा तो देवकीनंदन का शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर सफेद रंग के रस्से से लटका हुआ था। मौके पर गांव के काफी लोग जमा थे। देवकीनंदन की एक चप्पल पेड़ के नीचे पड़ी थी और दूसरी चप्पल पेड़ से काफी दूर थी। टूटा हुआ मोबाइल फोन पेड़ के पास पड़ा था और उसमें से सिम नदारद थी। पेड़ के पास खेत में फसल बिछी हुई थी, इसे लेकर गांव के लोगों ने कयास लगाया कि देवकीनंदन और आरोपियों के बीच काफी संघर्ष हुआ होगा।
विज्ञापन
गांव के लोगों के मुताबिक राजन सिंह और देवकीनंदन के परिवार के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों के बीच दुश्मनी के कई कारण हैं। इनमें चुनावी रंजिश भी है, तो एक मकान को लेकर भी दोनों के बीच विवाद है। देवकीनंदन के भाई राजकुमार का कहना है कि एक पूरा गिरोह है जो राजन सिंह के साथ मिलकर उनके विरुद्ध झूठी शिकायतें दर्ज कर मुकदमे दर्ज कराता है और फिर रुपयों के लिए ब्लैकमेल करता है।