{"_id":"592087104f1c1b791af227d4","slug":"the-body-of-the-elderly-was-thrown-in-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या कर शव नाले में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की हत्या कर शव नाले में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sat, 20 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम शाहपुर खुर्द के निकट गंदे नाले में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 तथा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी, एसएसआई प्रवीन कुमार दलबल सहित घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। जंगल में चौकीदार सतीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल रोजाना की भांति शनिवार सुबह ग्राम शाहपुर खुर्द के कुछ युवक गांव के बाहर जंगल की ओर दौड़ लगाने जा रहे थे। रास्ते में खून बहने के निशान देख कर युवक भौचक रह गए। इधर-उधर झांक कर देखा तो गंदे नाले में करीब 65 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा था। उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। तलाशी में बुजुर्ग की जेब से बीड़ी माचिस तथा आठ रुपये मिले हैं। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। गले पर तेज धारदार हथियार से गला रेतने के निशान बने थे। सफेद रंग का कुर्ता एवं लाल रंग का हॉफ नेकर पहने था। घटना स्थल पर अंगोछा मिला है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना है किे प्रथम दृष्टया मामला हत्या करने का ही प्रतीत होता है। साक्ष्य मिटाने के लिए रास्ते में हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। वास्तविकता का पता विवेचना के बाद ही चल पाएगा।