फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The body of a married woman, hanged by a trap, is accused of murder

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Wed, 16 May 2018 11:55 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सहपऊ (हाथरस)। 
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सहपऊ (हाथरस)।  Updated Wed, 16 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman, hanged by a trap, is accused of murder
Demo pic - फोटो : google
क्षेत्र के गांव दोहई में एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर पंखे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। विवाहिता की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई। विवाहिता का पूरा परिवार घटना के बाद फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव से किसी को हाथ नहीं लगाने दिया।
विज्ञापन


विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद ही पुलिस ने उनके ही सामने शव को पंखे से उतरवाया एवं पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आगरा जिले की एत्मादपुर एद्मादपुर तहसील के मोहल्ला सतौली निवासी रामचरन पुत्र राम सिंह ने अपनी पुत्री शशि की शादी क्षेत्र के गांव दोहई निवासी जयवीर पुत्र रामेश्वर के साथ 25 फरवरी 2013 को की थी। मृतका के पिता के मुताबिक शादी के बाद ही शशि के सुसरालीजनों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। समझौता नहीं होने पर इन लोगों ने उसकी पुत्री के ससुरालियों के विरुद्ध आगरा न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में मुकदमा दो साल तक चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों के रजामंद होने पर मुकदमा वापस हो गया। इसके बाद शशि अपनी सुसराल में रहने लगी। कुछ दिनों के बाद सुसराल वालों ने पुराना रवैया अपनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी पुत्री को दो संतानें भी हुईं। दूसरे पुत्र की उम्र चार माह की है। उसकी पुत्री आठ दिन पूर्व ही उसके गांव से सुसराल आई थी।


पुत्री ने पति से अनबन की बात उसे और अन्य परिजनों को बताई थी। बुधवार की सुबह चार बजे उसके बहनोई ने उनको उनकी पुत्री की मृत्यु की खबर फोन पर दी। दोहई आने के बाद पता चला कि उसकी पुत्री को ससुरालियों ने ही उसके गले में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे पर लटकाकर मार दिया है। मृतका के पिता ने पुत्री के ससुर रामेश्वर पुत्र नौरंगीलाल, सास राजकुमारी पत्नी रामेश्वर, पति जयवीर पुत्र रामेश्वर एवं देवर नीरज पुत्र रामेश्वर निवासी दोहई के विरुद्ध उसकी पुत्री को दहेज की खातिर मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed