फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tear off poster of Ambedkar Shobhayatra, write offensive words

आंबेडकर शोभायात्रा का पोस्टर फाड़ा, आपत्तिजनक शब्द लिखे

Fri, 27 Apr 2018 11:36 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 27 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tear off poster of Ambedkar Shobhayatra, write offensive words
चंदपा कोतवाली में ग्रामीणों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव रोहई में गुरुवार रात शरारती तत्वों ने आंबेडकर शोभायात्रा के पोस्टर को फाड़ दिया और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब दलित समाज के लोगों की नजर इस पोस्टर पर पड़ी तो उनमें रोष पैदा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सादाबाद योगेश कुमार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ ने गांव में ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक भी की। चंदपा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मंशा में 28 अप्रैल को हर साल की तरह आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष जीतू केशरी के मुताबिक शोभायात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। गांव के आसपास कई पोस्टर, बैनर लगाए गए हैं। जीतू केशरी ने बताया कि रोहई पाठशाला के सामने लगे पोस्टर को शरारती तत्वों ने फाड़कर पोस्टर पर बने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए, जिससे समाज के लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जीतू की लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल चंदपा विनोद कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन बीते लाड़पुर में भी बाबा साहब की प्रतिमा को भी निशाना बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को जिलेभर में आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने पड़े थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed