फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teacher, student beaten to fifth , Hungama

शिक्षिका ने पांचवीं के छात्र को पीटा, हंगामा 

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के एक स्कूल की शिक्षिका पर मामूली बात पर पांचवीं के छात्र को बुरी तरह पीटने का आरोप लगा है, जिससे वह जख्मी हो गया। छात्र ने घर पहुंचकर अपने मां-बाप को जब टीचर की पिटाई के बारे में बताया तो वह स्कूल पहुंच गए। यहां शिक्षिका और स्कूल की प्रिंसिपल के साथ अभिभावकाें का झगड़ा हुआ। इसके बाद अभिभावक थाने पहुंच गए और सदर कोतवाल को लिखित शिकायत की। हालांकि कोतवाली में कुछ देर तक आपसी नोक-झोंक के बाद दोनों पक्ष समझौते को तैयार हो गए और मामले को रफा-दफा कर दिया गया। 
विज्ञापन


छात्र का कहना था कि क्लास में स्लेट और पानी की बोतल गिरकर टूट गईं। इस पर शिक्षिका ने उसके चेहरे पर कई तमाचे जड़े। पिटाई के बाद छात्र को परीक्षा नहीं देने दी गई और घर भेज दिया गया। आरोपी शिक्षिका का कहना था कि छात्र ने एक छात्रा के स्लेट मारी थी। वह उसे परेशान कर रहा था।, इसलिए उन्होंने थप्पड़ मार दिया। शिक्षिका ने यह स्वीकार किया कि थप्पड़ जोर से लगा था। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षिका को ऐसे बर्ताव से बचने की हिदायत दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed