{"_id":"9f2e1758f70604d4a44eedb9af17de20","slug":"sunday-market-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़ लगाने पर पहले ही दिन पालिका में बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फड़ लगाने पर पहले ही दिन पालिका में बखेड़ा
hathras
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। नगर पालिका प्रांगण में संडे मार्केट का लगना शुरू हो गया। पहले ही दिन संडे मार्केट में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी। ग्राहकों के साथ-साथ फड़ लगाने के लिए भी काफी दुकानदारों ने देर रात से ही फड़ों को घेर लिया। सुबह कुछ फड़ लगाने वालों को फड़ लगाने के जगह नहीं मिली तो पालिका में काफी देर तक हंगामा हुआ। इस संबंध में कुछ फड़ वाले सिकंदराराऊ विधायक रामवीर उपाध्याय से भी मिले। विधायक ने इस संबंध में डीएम से फोन पर वार्ता की और समस्या का समाधान कराए जाने का अनुरोध किया। डीएम ने इस बारे में पालिका प्रशासन से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि अब तक संडे मार्केट शहर के बैनीगंज, रामलीला ग्राउंड, बागला मार्ग, सासनी गेट, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट, सरक्यूलर रोड के आसपास लगता था।
कुछ दुकानदार वहां दुकान लगाने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटा दिया और पालिका प्रांगण में फड़ लगाने के लिए कहा। पालिका प्रांगण में फड़ लगाने के लिए 200 स्थानों को चयनित कर वहां नंबर डाल दिए गए हैं। 200 से भी अधिक फड़ लगाने वाले पहुंचने पर काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर ने कहा कि पहले दिन संडे मार्केट में लोगों को इसलिए परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि एक-एक आदमी ने कई-कई फड़ लगा लिए। एक आदमी को एक ही फड़ दिया जाएगा। जिन लोगों ने पहले दिन फड़ लगाए हैं, उनके लिए पहले से ही स्थान चयनित कर दे दिया गया था।